चुरा के दिल मेरा...गाने पर 23 साल बाद फिर नाचे अक्षय

अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' इस हफ्ते रिलीज हो रही है और इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ये दोनों सितारे नोएडा पहुंचे. एमिटी यूनीवर्सिटी में स्टूडेंट्स को अक्षय का खिलाड़ी अंदाज देखने को मिला.
अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे बॉलीवुड के खिलाड़ी अपनी हिट फिल्म के गाने 'चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली' पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. उनके डांस का ये वीडियो कई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रहा है.
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एयरपोर्ट पर ली गई एक सेल्फी भी पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली आ गया हूं. एमिटी नोएडा रास्ते में ही हैं. कोहरे की वजह थोड़ी देर हुई है.
अक्षय कुमार ने यहां पर स्टूडेंट्स के साथ और भी फोटोज क्लिक की जिन्हें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट किया
No comments:
Post a Comment