Kadar Khan News
कादर खान की सर्जरी फेल, इलाज के लिए रवाना होना पड़ा विदेशकादर खान
कादर खान ने घुटने की तकलीफ के चलते जो सर्जरी करवाई थी, वह बिगड़ गई है. अब उनको इलाज के लिए कनाडा ले जाया जा रहा है...
पिछले कुछ सालों से कादर खान लगातार बीमार चल रहे हैं. डायबिटीज और घुटनों के दर्द के कारण उनका ज्यादातर समय व्हीलचेअर पर ही बीतता है. उनके घुटनों का ऑपरेशन किया गया, लेकिन गलत ऑपरेशन होने के कारण तकलीफ और बढ़ गई.
शक्ति कपूर ने यह भी बताया कि, कादर खान के बड़े बेटे उन्हें कनाडा लेकर गए हैं. उन्होंने कहा, उनकी पत्नी उनकी अच्छी देखभाल करेंगी. शक्ति कपूर ने भी बताया है कि कादर खान ने कुछ वक्त पहले अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया था, लेकिन वह गलत हो गया जिसके कारण उनकी परेशानी और भी बढ़ गई.

No comments:
Post a Comment